व्यापार

घरेलू सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव दर्ज

घरेलू सर्राफा बाजार में आज बुधवार, 20 अगस्त 2025 को सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, 24 कैरेट गोल्ड का भाव 222 रुपये की गिरावट के बाद 98,946 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले मंगलवार को सोने का भाव 99,168 रुपए पर रहा था। वहीं, 8 अगस्त को इस महंगे धातु ने 1,01,406 रुपये के साथ का ऑल टाइम हाई को छुआ था।

सोने से इतर चांदी की कीमत आज बुधवार को 2,431 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 1,11,194 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले मंगलवार को सिल्वर का रेट 1,13,625 रुपये प्रति किलोग्राम रहा था। वहीं 23 जुलाई को चांदी ने 1,15,850 रुपये के साथ ऑल टाइम हाई बनाया था।

देश के 4 महानगरों में सोने का भाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,00,300 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 91,950 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट का सोना 1,00,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिका, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 91,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,00,150  रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 91,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। चेन्नई की बात करें तो बुधवार को यहां 24 कैरेट का सोना 1,00,150  रुपये और 22 कैरेट सोना 91,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिका।

शहर कैरेट वजन भाव
दिल्ली 24 10 ग्राम 1,00,300 रुपये
मुंबई 24 10 ग्राम 1,00,150 रुपये
कोलकाता 24 10 ग्राम 1,00,150 रुपये
चेन्नई 24 10 ग्राम 1,00,150 रुपये

(सोर्स- IBJA)

कैसे तय होता है सोने का भाव?

गौरतलब है कि सोने की कीमत रोजाना आधार पर तय होती है। इसके लिए करेंसी एक्सचेंज, डॉलर की कीमत में उतार-चढ़ावा, सीमा शुल्क, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल जैसे फैक्टर जिम्मेदार होता है। भारत में सोने को सामाजिक और आर्थिक लिहाज से खास दर्जा दिया गया है। किसी भी पूजा पाठ से लेकर शादी जैसे शुभ कार्यों में इसका होना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा, सोना हर महंगाई के दौर में बेहतर रिटर्न देने वाला खुद को साबित किया है।

सोना खरदीने से पहले इन बातों को रखें ध्यान

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। गौरतलब है कि भारतीय समाज में सोने का बड़ा महत्व है। शादी-विवाह या कोई शुभ अवसर लोग अत्यधिक मात्रा में सोने की खरीदारी करते हैं। यहीं कारण है देश में सोने की डिमांड हमेशा रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button