छत्तीसगढ़

जिला प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा किया गया 280 बोरी धान जब्त

दंतेवाड़ा, जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 हेतु धान उपार्जन का कार्य दिनांक 15 नवंबर 2025 से होने वाला है। धान खरीदी में व्यापारियों द्वारा अवैध रूप से धान के विक्रय को रोकने के उद्देश्य से राजस्व विभाग, खाद्य विभाग व कृषि उपज मंडी गीदम की संयुक्त टीम द्वारा कलेक्टर महोदय श्री कुणाल दुदावत के निर्देशन और खाद्य अधिकारी श्री कीर्ति कौशिक के मार्गदर्शन में दिनांक 09 नवंबर 2025 को नकुलनार और गंजेनार के विभिन्न व्यापारियों के गोदामों में जांच की गई। जांच में मे. पासवान ट्रेडर्स नकुलनार के गोदाम से 250 बोरी धान और चंद्रपाल सिंह भदौरिया के गोदाम से 30 बोरी धान बिना वैध दस्तावेज के भंडारित होने के कारण तथा कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 का उल्लंघन पाए जाने के कारण जप्त किया गया।

इसके अलावा मे. विपिन ट्रेडर्स गंजेनार के गोदाम में 30 क्विंटल धान व श्री विवेक सिंह नकुलनार के गोदाम में 225 क्विंटल धान पाया गया उक्त दोनों व्यापारियों द्वारा वैध बी 1 पंजी और कृषि उपज मंडी गीदम द्वारा उक्त धान हेतु जारी पर्ची प्रस्तुत किया गया जो जांच में सही पाया गया। उक्त कार्रवाई में कुआकोंडा तहसीलदार श्री लीलाधर चंद्रा, नायब तहसीलदार श्री केजाराम पटेल, मंडी उपनिरीक्षक श्री बालमुकुंद यादव तथा खाद्य निरीक्षक श्री धीरेंद्र कश्यप, श्री प्रमोद कुमार सोनवानी,श्री सचिन कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button